वॉयस ऑफ़ ए टू जेड न्यूज़:-मैनपुरी लोकसभा, रामपुर और खतौली विधानसभा उप चुनाव की मतगणना जारी है। चुनाव परिणाम के रुझान आना शुरू हो चुके हैं। परिणाम की घोषणा देर शाम तक होने की उम्मीद है।
डिंपल यादव 217854 से अधिक वोटों से आगे
सपा प्रत्याशी डिंपल यादव- 445462
भाजपा प्रत्याशी रघुराज सिंह शाक्य- 227608
रामपुर मतगणना अपडेट: राउंड-20
आकाश सक्सेना, भाजपा-29672
आसिम राजा, सपा-31106
मतों का अंतर-1434
संयुक्त रूप से सैफई में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर यह घोषणा की
मैनपुरी लोकसभा उपचुनाव में सपा प्रत्याशी डिंपल यादव को मिले अपार जनसमर्थन के बाद समाजवादी पार्टी और प्रगतिशील समाजवादी पार्टी का विलय हो गया है। सपा प्रमुख अखिलेश यादव और प्रसपा प्रमुख शिवपाल सिंह यादव ने गुरुवार को संयुक्त रूप से सैफई में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर यह घोषणा की।
समाजवादी पार्टी और प्रगतिशील पार्टी का हुआ विलय
सैफई में समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव और प्रगतिशील पार्टी के अध्यक्ष शिवपाल ने अपनी पार्टी का विलय करने का निर्णय लिया है।
डिंपल यादव दो लाख से अधिक वोटों से आगे
सपा प्रत्याशी डिंपल यादव- 410751
भाजपा प्रत्याशी रघुराज सिंह शाक्य- 210063
गणना चक्र 35 : जसवंतनगर विधान सभा
डिंपल यादव- 164659
रघुराज सिंह शाक्य- 58211
अंतिम चरण के बाद डिंपल यादव ने 106448 मतों से जसवंतनगर विधानसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्यासी को हराया।
अखिलेश यादव ने लिया चाचा शिवपाल का आशीर्वाद
सपा नेता सैफई में एकत्र हुए हैं। इस दौरान अखिलेश यादव ने चाचा शिवपाल के पैर छूकर उनका आशीर्वाद लिया।